छत्तीसगढ़ में 'बदलापुर' की शिकायत लेकर राज्यपाल के पास पहुंची भाजपा

  • छत्तीसगढ़ में नागरिक आपूर्ति निगम(नान) घोटाले से लेकर अंतागढ़ कांड में चल रही जांच को बदलापुर बताते हुए भाजपा ने राज्यपाल से शिकायत की है।
  • प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि सरकार बदले की भावना से भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
  • उसेंडी ने बताया कि राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात कर कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे बदलापुर की राजनीति से अवगत कराया।
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दमनात्मक कार्रवाई चालू है।
           यह भी पढ़ें:  गांधी का सम्मान करते हैं तो गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगाएं भाजपाई : भूपेश
  • भाजयुमो के प्रदर्शन पर प्रशासन की आतताई कार्रवाई की गई। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विभिन्न् धाराओं में आरोपी बनाया गया। यह निहायत ही असंवैधानिक कृत्य है।