naidunia

गांधी का सम्मान करते हैं तो गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगाएं भाजपाई : भूपेश

  • गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा के होने वाले कार्यक्रमों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आरएसएस, विहिप और भाजपा के लोग जिस दिन चौक-चौराहों पर खड़े होकर गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगाएंगे, उस दिन मान लेंगे कि वे सच में गांधी का सम्मान करते हैं।
  • मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं, जनप्रनिधियों को बधाई दी, वहीं भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर हमला भी किया।
           यह भी पढ़ें: BJP ने गवर्नर अनुसुईया उइके से की कांग्रेस की शिकायत, लगाया ये आरोप
  • कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा की बी टीम कहकर पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी पर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि भाजपा की बी टीम न अपना जमानत बचा पाई और न ही भाजपा को फायदा पहुंचा पाई।
  • बघेल बोले, हमारी सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार की गुंजाइश ही नहीं है, क्योंकि सरकार जनता की जेब में सीधे राशि डाल रही है। 

More videos

See All