Get Premium
अनिल जैन बोले-पार्टी अपने कराइटेरिया से चलेगी, सांसद या विधायक के बच्चों को नहीं देंगे टिकट
- रोहतक में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेने पहुंचे हरियाणा प्रभारी अनिल जैन ने साफ कर दिया कि किसी भी सांसद या विधायक के बच्चों को टिकट नहीं मिलेगी.
- उन्होंने कहा कि पार्टी अपने कराइटेरिया से चलेगी, ब्लड रिलेशन में किसी को टिकट नहीं दी जाएगी.
- राव इंद्रजीत द्वारा इस्तीफे की पेशकश किए जाने की बात को उन्हें इनकार कर दिया.
- वहीं सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि इंद्रजीत ने बेटी आरती को टिकट दिलवाने के लिए पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा है, वहीं शाह से भी मुलाकात की है.
यह भी पढ़ें:- चंडीगढ़ और दिल्ली में बैठकर नहीं, चौपाल में टिकट की घोषणा करेगी इनेलो: ओपी चौटाला- भाजपा आलाकमान ने साफ कर दिया था कि किसी भी मौजूदा सांसद, विधायक और अन्य पदाधिकारी के परिजनों को टिकट नहीं दी जाएगी.