
दाखा उपचुनाव: शिअद उम्मीदवार मनप्रीत अयाली ने भरा नामांकन, मजीठिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना
- विधानसभा क्षेत्र दाखा उपचुनाव के लिए शिरोमणि अकालीदल के उम्मीदवार के तौर पर पूर्व विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने नामांकन दाखिल किया।
- एसडीएम पश्चिम अमरिंदर सिंह मल्ली को दस्तावेज जमा करवाने के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया भी मौजूद रहे।
- पत्रकारों से बातचीत के दौरान मजीठिया ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
- शिअद भाजपा गठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए मजीठिया ने कैप्टन सरकार पर लोगो को झूठे वायदे करके ठगने का आरोप लगाया।
- कांग्रेसी उम्मीदवार संदीप संधू का पैराशूट उम्मीदवार बताते हुए मजीठिया ने कहा कि एसी रूम में बैठकर काम करने वाले संधू को दाखा के इलाके तक की जानकारी नहीं।
Saturday, 28 September 2019
