
Dantewada Bypoll Result: भूपेश सरकार को दंतेवाड़ा ने सराहा, देवती कर्मा को मिली बड़ी जीत
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आने वाली कांग्रेस खेमे में फिर से खुशी की लहर है.
- प्रदेश में करीब 9 महीने की भूपेश बघेल सरकार के कार्यों को दंतेवाड़ा की जनता ने सराहा है.
- नतीजतन दंतेवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा को 11 हजार से अधिक वोटों से जीत मिली. कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा को करीब 50 हजार वोट मिले हैं.
- प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद फोकस आदिवासी और ग्रामीण इलाकों पर था. बस्तर के लोहांडीगुड़ा में आदिवासी किसानों की जमीन वापस की गई.
- दंतेवाड़ा में नंदीराज पहाड़ी पर लौह अयस्क के खनन पर रोक लगाने का लाभ भी कांग्रेस को मिला.
