यूपी उपचुनाव: सपा ने घोषित किए 2 प्रत्याशी, लखनऊ कैंट से मेजर आशीष चतुर्वेदी को टिकट

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने दो और प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है.
     
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ कैंट से मेजर आशीष चतुर्वेदी को प्रत्याशी बनाया है, वहीं कानपुर की गोविंदनगर सीट  समाजवादी पार्टी ने सम्राट विकास को प्रत्याशी बनाया है.
     
  • चुनाव आयोग के अनुसार यहां 21 अक्‍टूबर को वोट डाले जाएंगे ओर 24 अक्टूबर को नतीजे का ऐलान किया जाएगा.
     
  • पार्टी ने फिरोजाबाद के टूंडला विधानसभा से महराज सिंह धनगर, बलहा सीट से किरण भारती और सहारनपुर के गंगोह विधानसभा क्षेत्र से चौधरी इंद्रसेन को प्रत्याशी बनाया है. 

    योगी का दावा, एक साल में देंगे दो लाख सरकारी नौकरियां
     
  • 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिनमें रामपुर, सहारनपुर की गंगोह, फिरोजाबाद की टूंडला, अलीगढ़ की इगलास, लखनऊ कैंट, बाराबंकी की जैदपुर, चित्रकूट की मानिकपुर, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़, हमीरपुर और अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट शामिल है.