
दीनदयाल की 103वीं जयंती पर मोदी और वैंकया नायडू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी
- उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
- दोनों नेताओं ने दीनदयाल उपाध्याय द्वारा समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए किए गए उनके प्रयासों को याद किया.
- नायडू ने ट्वीट किया कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आधुनिक भारत के मूर्धन्य विचारक की पावन स्मृति को प्रणाम करता हूं.
यह भी पढ़े: स्वच्छ भारत अभियान के लिए नरेंद्र मोदी को ‘ग्लोबल गोलकीपर’ पुरस्कार
- मोदी ने ट्वीट किया कि कमजोर तबके की सेवा करने का उनके जीवन का संदेश दूर-दूर तक गूंजता है.
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था और वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक, संगठनकर्ता और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी थे.
Wednesday, 25 September 2019
