
कांग्रेस को अब चित्रकोट की चिंता, प्रत्याशी फाइनल करने पैनल तैयार
- दंतेवाड़ा उपचुनाव से फुर्सत मिलते ही कांग्रेस अब चित्रकोट उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में जुट गई है।
- चित्रकोट उपचुनाव को लेकर कांग्रेस दूसरे राजनीतिक दलों से एक कदम आगे है, क्योंकि इसे लेकर एक दौर की प्रदेश चुनाव समिति और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हो चुकी है।
- पार्टी के आला-नेताओं का कहना है कि तीन नामों का पैनल बन चुका है। उसमें से एक नाम फाइनल करना है।
- बस्तर संभाग की दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर सोमवार को मतदान हुआ।
- इसी संभाग की एक और विधानसभा सीट चित्रकोट में उपचुनाव का भी बिगुल बज गया है।
Tuesday, 24 September 2019
