
देश की एकता में बाधक था 370, PoK नेहरू की गलती- अमित शाह
- गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अनुच्छेद 370 देश को एक सूत्र में जोड़ने में बाधक था.
- बीजेपी ने दूसरी बार सत्ता में आते ही इस बाधा को खत्म कर दिया.
- अमित शाह ने कहा कि हम अनुच्छेद 370 और 35-ए को हटाने के लिए समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं, जब से अनुच्छेद 370 और 35-A वजूद में आई थी तब से जनसंघ और बीजेपी ने इसका विरोध किया है.
- 370 देश के साथ कश्मीर के जुड़ाव में बाधा रही है, साथ ही देश की एकता में भी बाधा रही है.
- अमित शाह ने कहा कि आज पूरा हिन्दुस्तान चाहता है कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा बने. उन्होंने कहा कि ये नेहरू की गलती थी जिसकी वजह से पीओके बना और आज मौजूद है.
Sunday, 22 September 2019
