naidunia

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी बोले, पाक की भाषा बोल रहे कांग्रेस के नेता

  • जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने मुख्यमंत्री बघेल के साथ कांग्रेस पर निशाना साधा है।
  • उन्होंने कहा कि जो राहुल गांधी बोलेंगे वो ही इधर के मुख्यमंत्री बोलेंगे। मैने पार्लियामेंट में भी बोला था कि जो कांग्रेस पार्टी जो भाषा बोल रही है, वही भाषा पाकिस्तान बोल रहा है।
  • अनुच्छेद 370 का स्वयं डॉ. भीमराम अम्बेडकर ने भी विरोध किया था। थोड़ा संविधान निकालकर मुख्यमंत्री को पढ़ना चाहिए।
             ये भी पढ़ें: कांग्रेस सरकार के 9 महीने के कार्यकाल में नौकरी से निकाले गए 5 हजार से अधिक कर्मचारी
  • आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद लोगों को जागरुक करने के लिए भाजपा के जनजागरण और सेवा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल होने प्रहलाद जोशी रायपुर पहुंचे हैं।
  • कश्मीर में किसी प्रकार का कानून लागू नही होने से वहां के लोगों को परेशानी होती थी. कश्मीर कर हित में यह बड़ा फैसला है। यहां के मुख्यमंत्री जो भाषा बोल रहे है, वही भाषा पाकिस्तान बोल रहे है तो आप पाकिस्तान के समर्थक हो या भारत के इस पर कांग्रेस पार्टी को पहले निर्णय लेना चाहिए।

More videos

See All