
कांग्रेस MLA के ट्विटर अकाउंट से किए जा रहे अनर्गल ट्वीट, BJP पर हैक करने का आरोप
- छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रेखचंद जैन ने पुलिस में अपने ट्विटर अकाउंट हैक होने की शिकायत दर्ज कराई है.
- उन्होंने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी पर अपना अकाउंट हैक करवाने का आरोप लगाया है.
- कांग्रेस विधायक का कहना है कि बीजेपी सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है.
- उन्होंने कहा कि घटते जनाधार से बौखलाकर बीजेपी ने उनके ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया, जो बेहद निंदनीय है.
- खचंद जैन ने शिकायत में कहा है कि उनके ट्विटर अकाउंट पर बीजेपी के मैसेज दिख रहे हैं. उन्होंने पुलिस से इसे बंद कर जांच की मांग की है.
Friday, 20 September 2019
