Get Premium
जामताड़ा पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, थोड़ी देर में 'जन आशीर्वाद' यात्रा की करेंगे शुरुआत
- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह झारखंड के जामताड़ा से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत थोड़ी देर में करेंगे.
यह भी पढ़ें: 'महिलाओं के सम्मान के लिए यदि युद्ध भी लड़ना पड़े तो लड़ा जाए'
- इससे पहले रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शाह का स्वागत किया, उन्होंने इस संबंध में अपने ट्विटर वॉल पर जानकारी दी.
- मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखण्ड आगमन पर भारत के यशस्वी गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह का राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से हार्दिक अभिनंदन...
- अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है, राजधानी रांची से लेकर जामताड़ा तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है.
- झारखंड विधानसभा का चुनाव नवंबर-दिसंबर 2019 में होना है, और अब दो-तीन महीने का वक्त ही शेष है, ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है, भाजपा विधानसभा चुनाव जीतकर झारखंड की सत्ता में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है.