
उत्तराखंड केबिनेट बैठक स्थगित, सरकार ने वजह बताने से किया इनकार
- उत्तराखंड सरकार ने आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी गई है.
- बैठक स्थगित करने की वजह सरकार ने साफ नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने से बैठक को टाला गया है.
- मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार के अहम प्रस्तावों पर मुहर लगनी थी.
- जल नीति, भू सर्किल रेट, मुख्यमंत्री राहत कोष में संशोधन जैसे कुछ मामलों में फैसला लिया जाना था.
- इनके अलावा रिक्त पदों पर भर्ती और कुछ विभागीय सेवा नियमावलियों में संशोधन के प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जाने थे.
Wednesday, 18 September 2019
