Get Premium
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के विवादित बयान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चप्पल जूते मारकर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का फोटो जलाया
- केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि उत्तर भारत में अच्छी शिक्षा प्राप्त युवाओं की कमी है और उत्तर भारत का युवा रोजगार के लिए सक्षम नहीं है, यह सच में दुख की बात है।
- केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार उत्तर भारत के बरेली से चुनकर आते हैं। इसका अर्थ यह है कि उनको चुनकर देने वाली उत्तर भारत की जनता पर प्रश्न लगाकर अपमान कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: शिवसेना ने शरद पवार से पूछा- 'स्वाभिमान का मतलब क्या होता है पवार साहब?'- कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल से संतोष गंगवार को तुरंत निष्कासित करें व जनता से माफी मांगे।
- इस आंदोलन में मुख्य रूप से अखिल भारतीय सेवादल के संगठक कृष्ण कुमार पांडे, प्रदेश प्रवक्ता संजय दुबे, नगरसेवक दिनेश यादव, परसराम मानवटकर, युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजीत सिंह, शहर उपाध्यक्ष धीरज पांडे, सतीश पाली, राम यादव, फिलिप जयसवाल, किरण यादव, बेबी गौरीकर, रामाजी उईके, सुरेश पाटिल, महेंद्र बोरकर, विजयालक्ष्मी हजारे, सलीम खान, गौतम अंबादे, लालाजी जयसवाल, दुर्गेश पांडे, असद खान, चेतन तरारे, सुनंदा राऊत, अनीशा बेगम आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।