हेमंत ने सीएम को भेजा नोटिस, भाजपा बोली- हास्यास्पद

  • हेमंत साेरेन ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सीएम रघुवर दास के खिलाफ कई आरोप लगाये, झामुमो नेता ने मुख्यमंत्री को लीगल नोटिस भी भेजा है़.
     
  • भाजपा ने भी सोरेन पर पलटवार किया ओर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो नेता पर आरोप लगाते हुए कई सवालों के जवाब मांगे है़ं  भ्रष्टाचार का सीधा आरोप  लगाया है़.

    यह भी पढ़ेंसंघ प्रमुख मोहन भागवत पहली बार करेंगे विदेशी मीडिया से बात
     
  • 500 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने के आरोप पर नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने  मुख्यमंत्री रघुवर दास को वकील माध्यम से लीगल नोटिस भेजा है. 
  • मुख्यमंत्री झूठे आरोप को वापस लें. झारखंड की जनता को गुमराह  करने और मेरी छवि धूमिल करने के प्रयास के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे,अगर सात दिनों के अंदर वे ऐसा नहीं करते हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई  की जायेगी.
     
  • सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले पांच वर्षों में मान-मर्यादा का  उल्लंघन करते हुए गाली-गलौज और अपशब्दों को राजकीय भाषा बना दिया है, ये  देश के एकमात्र मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सदन तक में अपशब्दों का उपयोग  किया है.

More videos

See All