jagran

दिल्ली में अतिथि गृह बनाएगी हिमाचल सरकार, लीज पर जमीन मिली

  • नई दिल्ली में द्वारका के सेक्टर-19 में हिमाचल के राज्य अतिथि गृह के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा लीज आधार पर 3197.58 वर्गमीटर भूमि दी गई है। यह भूमि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप है जहां तक मेट्रो की सुविधा है।
  •  यह भूमि राज्य अतिथि गृह के लिए हिमाचल को देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। नए राज्य अतिथि गृह के निर्माण से नई दिल्ली में ठहरने की सुविधा में बढ़ोतरी होगी और प्रदेश के लोगों को लाभ मिलेगा।
  • इसमें प्रदेश के लोगों, विद्यार्थियों तथा सरकारी कर्मचारियों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार ने इस मुद्दे को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया था। अब राज्य सरकार नई दिल्ली में आवंटित भूमि पर शीघ्र राज्य अतिथि गृह का निर्माण करेगी।
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष के बयान के बाद अटकलों पर विराम, तेज हुई टिकट के लिए दौड़
  • मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह राज्य सरकार के लगातार प्रयासों का परिणाम है कि प्रदेश के लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न स्थानों पर सरकारी संपत्ति का विस्तार हो रहा है।
  • दिल्ली में हिमाचल भवन और हिमाचल सदन होने के बाद भी प्रदेश के लोगों को जगह की कमी खल रही थी। 

More videos

See All