फिर टला प्रदेशाध्यक्ष पर फैसला, अब घोषणा अगले सप्ताह होने की संभावना

  • प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर अब अगले सप्ताह ही फैसला होने की संभावना है। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और वन मंत्री उमंग सिंघार विवाद पर भी बैठक टल गई है।
  • अनुशासन समिति के अध्यक्ष एके अंटोनी ने इस मसले पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई थी, लेकिन कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक टल गई। फिलहाल मप्र के नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति का मामला टल गया है, अब इस पर अगले सप्ताह निर्णय लिए जाने की संभावना है।
  • पार्टी आलाकमान ने बैठक में इस बात के संकेत दिए हैं कि संगठन की मजबूती पर प्रदेश इकाइयां खास ध्यान दें। इसके चलते यह माना जा रहा है कि वे जल्द ही पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति के बारे में फैसला लेंगी।
2023 में इंदौर में मेट्रो दौड़ने का दावा, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया परियोजना का शिलान्यास
  • सुर्खियों में रहे वन मंत्री उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मामले को लेकर पार्टी आलाकमान ने खासी नाराजगी जताई थी और पार्टी में अनुशासन रखने की हिदायत दी थी।
  • इस विवाद के बाद से ही वन मंत्री उमंग सिंघार दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। वहां वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने अपना पक्ष रखना चाहते हैं, लेकिन अब तक वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई है। 

More videos

See All