नया विधानसभा भवन लोगों के सपनों का जीता-जागता प्रमाण है : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

  • राज्यपाल  द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से शुक्रवार को नये विधानसभा भवन में विशेष सत्र  की शुरुआत हुई. राज्यपाल ने कहा कि 39 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ यह केवल ईंट और पत्थरों से बना एक भव्य भवन ही नहीं है, लोकतंत्र का मंदिर है.  
  • यह लोगों के सपनों और अभिलाषा का जीता-जागता प्रमाण है, जिसका प्रतिनिधित्व विधायक कर रहे हैं. 
  • सूचना तकनीक-सोशल मीडिया के इस युग में जनता अपने  जनप्रतिनिधि के आचरण का आकलन करती है. विधायक सजग व सचेष्ट रहें.  जनता  अपने प्रतिनिधि का चयन बहुत अपेक्षा, आशा और विश्वास से करती है.  
जदयू को मिला ट्रैक्टर चलाता किसान और लोजपा को त्रिकोण चुनाव चिह्न
  • विधानसभा  के नये भवन में आहूत एक दिन के विशेष औपचारिक सत्र में राज्य गठन के बाद पहली बार राज्यपाल का संबोधन हुआ. इस ऐतिहासिक पल का गवाह बन कर विधायक  गर्व का अनुभव कर रहे थे.
  • हालांकि झामुमो ने नये भवन की पहली बैठक से अपने  को दूर रखा. शुक्रवार को झारखंड के चौथे विधानसभा की आखिरी बैठक भी थी. इसके बाद विधायक चुनाव के मैदान में होंगे.  

More videos

See All