दूसरी पार्टियों का नाश कर भाजपा में हो रहे शामिल : राव इंद्रजीत

  • दूसरी पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पार्टी को खोखला किया, वो आज हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
  • उन्होंने जनता से सवाल किया कि खाल पहनकर जो भेड़िये पार्टी में शामिल हो रहे हैं, क्या उन्हें टिकट मिलनी चाहिए। मैं पार्टी की तरफ से चुनाव समिति का सदस्य हूं।
  • उन्हें भाजपा के पुराने साथियों से कोई दिक्कत नहीं, लेकिन जो दूसरी पार्टियों का नाश करके हमारी पार्टी में आ रहे हैं। उन्हें कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है।
  • यह बात केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को नाहड़ में आयोजित अभिनंदन रैली में कही। आयोजन समिति की ओर से राव इंद्रजीत सिंह को हल और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरती राव को गदा भेंट कर स्वागत किया गया।
  • राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि जिस निष्ठा और विश्वास के साथ हमने भाजपा में काम किया, आज वहीं पार्टी देश व प्रदेश के विकास के लिए सही तरीके से काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में दोबारा से राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। 
घोषणा-पत्र के लिए मांगेंगे जनता से सुझाव : सैलजा

More videos

See All