jagran

गुजरात में सीएम विजय रूपाणी ने किया अंबाजी मेला का आगाज

गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित 51 शक्तिपीठ में से एक अंबाजी मंदिर में भादौ महीने के महामेला की रविवार से शुरुआत हो गई। पूर्णिमा तक चलने वाले इस महामेला का मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने प्रारंभ करवाया। इस महामे ले में देश के तकरीबन 20 लाख श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आने की संभावना है।
महामेला के दौरान सुबह 6.15 बजे से रात 1.30 बजे तक मां का दर्शन किया जा सकेगा, जबकि पूर्वान्ह 11.30 से अपरान्ह 12.30 बजे और शाम पांच से सात बजे के दौरान दर्शन बंद रहेगा। भादौ महीने के महामेला के लिए पैदल संघों का यहां शनिवार से ही आगमन शुरू हो गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए श्री आरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट द्वारा विशिष्ट आयोजन किया गया है। इस बार पहली बार दिव्यांग व्यक्ति और उसके परिजनों को मंदिर तक लाने-ले जाने की व्यवस्था की गई है। गत वर्ष केवल बालकों एवं दिव्यांगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी।

More videos

See All