पंजाब में AAP की कलह नहीं हो रही खत्म, अरोड़ा ने भगवंत मान को लिखा पत्र

 आम आदमी पार्टी की अंदरूनी कलह खत्म होने के बजाय बढ़ती जा रही है। कई धड़ों में बंटने और लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की जमानतें जब्त होने के बावजूद लीडरशिप ने कोई सबक नहीं लिया। सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम लेकर जसबीर सिंह बीर की ओर से उनके खिलाफ किए जा रहे गलत प्रचार की जांच की मांग की है।
उन्होंने इसके लिए पार्टी अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान को पत्र लिखा है। हालांकि, भगवंत मान, विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा बार-बार पार्टी में गुटबाजी न होने का दावा करते आ रहे हैं, लेकिन अमन अरोड़ा के पत्र लिखने से साफ हो हो गया है कि पार्टी में सब कुछ अच्छा नहीं है।

More videos

See All