पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रजकिशोर त्रिपाठी का ओडिशा सरकार पर तीखा प्रहार, लगाया ये गंभीर आरोप

पुरी में श्रीमंदिर की सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण के नाम पर चल रही तोड़फोड़ का कड़ा विरोध करते हुए राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रीक्षेत्र को श्रीहीन करने के लिए षडयंत्र कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रज किशोर त्रिपाठी ने गुरुवार को राज्य सरकार पर मनमाने एवं गैरकानूनी ढंग से काम करने का आरोप लगाते हुए उपरोक्त बातें कही है।
श्रीक्षेत्र सुरक्षा अभियान की तरफ से आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री त्रिपाठी ने कहा है कि मेघनाद दीवार से 75 मीटर परिधि में निर्माण को हटाने को सुप्रीमकोर्ट ने नहीं कहा है। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन के माध्यम से अजनतांत्रिक ढंग से पुरी में निर्माणाधीन ऐतिहासिक धरोहरों एवं दुकानों को हटा रही है। पुरी के लिए जो पैकेज घोषित किया गया है, राज्य बजट में इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

More videos

See All