चंद्रयान-2 की आज होगी लैंडिंग, PM मोदी की अपील- लैंडिंग जरूर देखें, मैं रिट्वीट करूंगा फोटो

 
  • शुक्रवार रात डेढ़ बजे के बाद चंद्रयान-२ का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर कभी भी उतर सकता है. इस ऐतिहासिक पल का इंतजार हरेक देशवासियों को है.
  • इस ऐतिहासिक लम्हे का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैंगलुरु में इसरो सेंटर मेंं मौजूद रहेंगे.
  • मोदी ने इस खास मौके की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है, 'मैं इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं. इस खास मौके का गवाह बनने के लिए मेरे साथ कई राज्यों से आये युवा भी होंगे.’
  • पीएम ने इस अभियान को लेकर अपनी उत्सुकता के बारे में भी बताते हुए लिखा है कि वे इसकी लगातार अपडेट ले रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है, 'इस ऐतिहासिक पल को देखें और सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करें, जिसे मैं भी रीट्वीट करूंगा.’
  • बता दें, चंद्रयान-२ के चांद की सतह पर लैंड होते ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा.

More videos

See All