उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला: हरियाणा, दिल्ली व झारखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी RLSP

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा फैसला लिया है। उनकी अध्यक्षता में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तय किया गया कि पार्टी बिहार के अलावा हरियाणा, दिल्ली और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतारेगी। बैठक में उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्र एवं राज्य सरकारों पर भी निशाना साधा। 
कुशवाहा ने कही ये बात 
आरएलएसपी हरियाणा, दिल्ली और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। यह फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्र एवं राज्य सरकारों पर निशाना साधा। 
तेज प्रताप का नया कारनामा: तेजस्‍वी के बंगले को शुद्ध करेंगे, कहा- सुशील मोदी ने नरक बना रखा था
कुशवाहा ने कहा कि देश गंभीर आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। बेरोजगारी अपने चरम पर है। वहीं, बिहार में शिक्षा एवं स्वास्थ्य का बुरा हाल है। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। राज्य सरकार केवल दावा ही करती है, मगर उसका कोई काम जमीन पर नहीं उतरा है। बिहार के लोगों का भी पलायन जारी है। 
आरएलएसपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फजल इमाम मलिक ने बताया कि पार्टी 12 अक्टूबर को राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के मौके पर बापू सभागार में सम्मेलन आयोजित करेगी। सम्मेलन में भाग लेने के लिए महागठबंधन के सभी दलों के अलावा वाम दलों को भी न्योता दिया जाएगा। 

More videos

See All