हिसार एयरपोर्ट से उड़ी पहली फ्लाइट में खुद टिकट खरीद पहले यात्री बने सीएम मनोहर लाल

पांच साल पहले जो सपना शहरवासियों ने देखा था वह आज पूरा हो गया है। हिसार एयरपोर्ट से  चंडीगढ़ के लिए पहली उड़ान शुरू हो चुकी है। खुद मुख्यमंत्री अपने पैसों से टिकट खरीदकर विमान में बैठकर चंडीगढ़ गए हैं। हिसार से चंडीगढ़ हवाई सेवा शुरू होने के बाद हिसार की चंडीगढ़ की दूरी महज 45 मिनट की रह जाएगी।
इससे पहले चंडीगढ़ जाने के लिए सड़क मार्ग से पांच घंटे का सफर तय करना होता था। हिसार से चंडीगढ़ के लिए कोई सीधी रेल सेवा भी नहीं है। महज 1674 रुपये किराया देकर चंडीगढ़ जा सकते हैं। स्पाइस जेट लिमिटेड के सात सीटर विमान आज से रोजाना उड़ान भरेंगे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री ने पहली हवाई सेवा और फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (एफटीओ) का शुभारंभ किया।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 : सिर्फ लहर के भरोसे नहीं है बीजेपी!
मुख्यमंत्री ने 29 दिसंबर 2014 को हिसार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की थी। 15 अगस्त 2018 को मुख्यमंत्री ने हिसार एयरपोर्ट के टर्मिनल का उद्घाटन किया था। इसके बाद से शहर की जनता हिसार एयरपोर्ट से उड़ान का इंतजार कर रही थी। इसके अलावा स्पाइस जेट लिमिटेड की मदद से सरकार इसी एयरपोर्ट पर एफटीओ स्थापित करने जा रही है। शुरुआत में प्रति वर्ष कम से कम 100 कैडेट्स पायलटों का प्रशिक्षण यहां से होगा। इसमें प्रदेश के विद्यार्थियों को कई सुविधाएं दी जाएंगी।

More videos

See All