केजरीवाल को झटका : कांग्रेस ज्वाइन कर सकती हैं AAP विधायक अलका, सोनिया से की मुलाकात
दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की बागी विधायक अलका लांबा (Alka lamba) कांग्रेस (Congress) में वापसी कर सकती है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात करेगी। हो सकता है कि एक-दो दिनों में अलका लांबा विधिवत कांग्रेस ज्वाइन कर लें।
समाचार एजेंसी एएनआइ के मुतािबक, चांदनी चौक से AAP विधायक अलका लांबा मंगलवार दोपहर सोनिया गांधी के निवास 10 जनपथ पर पहुंचीं और उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष से मुलाकात की। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अलका लांबा वापसी करते हुए दोबारा कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर सकती हैं।
यहां पर बता दें कि इसी साल मार्च महीने में चांदनी चौक सीट से विधायक अलका लांबा ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी से दोबारा जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात होगी। हालांकि, तब अलका लांबा ने कहा था कि उन्हें कांग्रेस की ओर से अभी कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।
मेधा पाटेकर ने अनशन तो़ड़ दिया है, लेकिन सरकार की नींद कब टूटेगी
वहीं, अलका लांबा ने यह भी कहा था- 'मुझे कांग्रेस की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिला। 25 साल के राजनीतिक करियर में मैंने 20 साल कांग्रेस को दिए हैं। जब दिल्ली में केवल भाजपा और कांग्रेस में लड़ाई होती थी, तब 15 साल तक लोगों ने भाजपा की सरकार नहीं बनने दी। लोगों ने भाजपा को हराने के लिए एक बार फिर विकल्प देखा और अरविंद केजरीवाल ने वह किया। अब बात देश की है। मैंने देखा है कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कितना अच्छा काम किया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, इसलिए पार्टी को मजबूती देने के लिए हमें आगे आना चाहिए।