jagran

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पंजाब अध्यक्ष जाखड़ को समन, ये है मामला

शहर के सिविल लाइन एरिया में स्थित सिविल लाइन क्लब के नए व पुराने पदाधिकारियों में विवाद गहराता जा रहा है। क्लब के पूर्व पदाधिकारियों ने जिला अदालत में याचिका दायर कर कहा है कि क्लब से गुरु नानक हॉल एवं लाइब्रेरी को बाहर निकालकर क्लब में मालवा जोन का कांग्रेस का दफ्तर बनाने की कोशिश की जा रही है।
याचिका पर एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, सिविल लाइन क्लब के अध्यक्ष राजन गर्ग व महासचिव सुनील सिंगला समेत 12 लोगों को समन जारी किए हैं। मामले पर सुनवाई छह सितंबर से शुरू होगी।

More videos

See All