दून में पंचायतों की तस्वीर साफ, कईंयों की टूटी उम्मीद

दो दिन की कसरत के बाद देहरादून जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के 47 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि अनुसूचित जाति के 21 और अनुसूचित जनजाति के लिए 25 पद आरक्षित किए गए हैं। जिला पंचायत की 30 सीटों में से आठ समान्य वर्ग की सीटें होगीं, बाकी एससी, एसटी और महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। दून के त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के लिए आरक्षण की अनंतरिम सूची बुधवार को जारी कर दी गई है। मंगलवार रात तक कसरत के बाद यह सूची फाइनल की गई है। जिले में रायपुर, कालसी, सहसपुर, डोईवाला, विकासनगर और चकराता ब्लॉक में जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ब्लॉक प्रमुख स्तर पर चुनाव होने हैं। 
पंचायतों में आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद कई दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया है। पांच सालों से चुनाव की तैयारियों में जुटे कई उम्मीदवारों को अब पांच साल और इंतजार करना होगा। 
जिला प्रशासन द्वारा जारी आरक्षण की सूची के अनुसार क्षेत्र पंचायत के कुल 220 पदों में 47 महिलाओं, 61 अनारक्षित, 25 अनुसूचित जाति महिला, 23 अनुसूचित जाति, 25 अन्य पिछड़ी जाति महिला, 08 अन्य पिछड़ी जाति और 31 पद अनुसूचित जनजाति महिला श्रेणी के लिए तय हैं। वहीं ग्राम पंचायत की कुल 401 सीटों में से 52 महिलाओं, 58 अनारक्षित, 51 अनुसूचित जाति महिला, 47 अनुसूचित जाति, 28 अन्य पिछड़ी जाति महिला, 25 अन्य पिछड़ी जाति और 73 पद अनुसूचित जनजाति महिला श्रेणी के लिए तय हैं। जिला पंचायत की कुल 30 सीटों में से 03 पद अनुसूचित जनजाति महिला, 03 पद अनुसूचित जनजाति, 03 अनूसूचित जाति महिला, 02 अनुसूचित जाति, 02 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 07 महिला और 08 अनारक्षित सीटें तय हैं। कुल मिलाकर देखें तो कुल 106 सीटें महिलाओं के खाते में गई है। ऐसे में कई पुरुष उम्मीदवारों को इससे झटका लगा है।

More videos

See All