बेरोजगारी में हरियाणा देश में अव्वल नौकरी देने का सीएम का दावा गलत

स्वराज इंडिया ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी को मुद्दा बनाने का फैसला लिया है। स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव का कहना है कि हरियाणा, देशभर में अकेला ऐसा राज्य है, जो बेरोजगारी के मामले में अव्वल है। यहां 20 से 24 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगारों की संख्या 64 प्रतिशत है। आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 16 लाख शिक्षित बेरोजगार हैं। प्राइवेट सेक्टर में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दावे को उन्होंने गलत ठहराया।
हुड्डा आज कर सकते हैं अगले राजनीतिक कदम पर फैसला, बीरेंद्र सिंह ने दी बड़ी सलाह
सोमवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों को संबोध्िात करते हुए योगेंद्र यादव व प्रदेशाध्यक्ष राजीव गोदारा ने विधानसभा चुनाव के लिए 8 और उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी की यह दूसरी सूची है। इससे पहले 10 हलकों के उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। पार्टी ने पंचकूला से मधु आनंद को टिकट दिया है। मधु आनंद ने बहुचर्चित रुचिका यौन शोषण मामले में डीजीपी एसपीएस राठौड़ के खिलाफ लम्बी कानूनी लड़ाई लड़ी थी। वहीं युवा सामाजिक कार्यकर्ता तेजपाल को नारनौल से टिकट दिया गया है। यादव ने कहा कि पार्टी के 18 उम्मीदवारों में से 5 महिलाएं और 7 युवा शामिल हैं। ब्लाॅक समिति सदस्य और जनलोकपाल आंदोलन में सक्रिय रहीं सरोज बाला को पार्टी ने गन्नौर हलके से उतारा है।
आरक्षित नरवाना हलके से हरदीप सिंह चुनाव लड़ेंगे। वे गरीबी मुक्त न्याय मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हैं और अम्बेडकर क्रांति मोर्चा के प्रदेश महासचिव भी हैं। अटेली हलके से संदीप यादव को टिकट दिया गया है। संदीप पहले भाजपा में थे। पार्टी ने मामन यादव को बादशाहपुर से प्रत्याशी घोषित किया है। बिल्डरों के खिलाफ आंदोलन में वे सक्रिय रहे हैं। इसी तरह से सोहना से जान मोहम्मद को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने प्रमोद मिनोचा को फरीदाबाद सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

More videos

See All