30 अगस्त को कुरुक्षेत्र में होगा जजपा और बसपा का संयुक्त सम्मेलन

 जन नायक जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का संयुक्त सम्मेलन 30 अगस्त को कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को दोनों दलों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जजपा के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जजपा के जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुलतानी व बसपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सदस्यों की ड्यूटियां लगाई। 
विधानसभा चुनावों में प्रदेश के जनता सिखाएगी भाजपा को सबक- अभय सिंह चौटाला
उन्होंने निर्देश दिए कि दोनों दलों के कार्यकर्ता मिलकर बूथ स्तर पर चुनावों की तैयारियां शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि यह समय बदलाव का है। हरियाणा की जनता भाजपा से बदलाव चाहती है तथा हरियाणा को एक स्वच्छ व जनता के हितों की सरकार देने की सोच जजपा-बसपा गठबंधन की है। जनता में राज्य में विकास ना होने को लेकर रोष है।  यात्राएं निकाल कर जनता को परेशान किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला बसपा प्रभारी रोहताश रंगा, जजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माया राम, युवा जिला प्रधान डॉ. जसविद्र खैरा, संतोष दहिया, डॉ. बलदेव, योगेश शर्मा, जोगध्यान, सूबे सिंह त्यौड़ी, कुलदीप जखवाला, हर्ष शर्मा मौजूद रहे।

More videos

See All