
भाजपा शासन में बदली उचाना की तस्वीर: प्रेमलता
स्थानीय भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा कि विकास के मामले में पिछले 5 वर्षों में भाजपा के शासनकाल में ही उचाना हलके की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि इससे पहले क्षेत्र का कभी इतना विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के मुखियों ने द्वेष भावना से काम किया। विधायक प्रेमलता रविवार को बड़ौदा गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आगामी 4 व 5 सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहरलाल की जन आशीर्वाद यात्रा उचाना क्षेत्र में पहुंचेगी। विधायक प्रेमलता ने यात्रा की तैयारियों को लेकर उचाना खुर्द, बड़ौदा, छातर गांवों में ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, डॉ. रामचंद्र जांगड़ा,आदि मौजूद रहे।
पानी को लेकर भिवानी के साथ सौतेला व्यवहार : किरण
पानी को लेकर भिवानी के साथ सौतेला व्यवहार : किरण
Monday, 26 August 2019
