पानी को लेकर भिवानी के साथ सौतेला व्यवहार : किरण

कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने सरकार के टेल तक पानी पहुंचाने के दावे पर सवाल उठाते हुए भिवानी के साथ पानी देने में सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया है। किरण चौधरी रविवार को अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुई। उन्होंने पानी के बंटवारे को लेकर सरकार पर निशाना साधा और नौकरियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
Khattar on ‘ticket kato yatra’: Tanwar
किरण चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कहने को तो भिवानी जिला की टेलों पर पानी पहुंचाने की बात कहती है, लेकिन असल में कई गांवों में पीने तक का पानी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भिवानी व दादरी जिला को पानी देने में सरकार भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएम की यात्रा शुरू है। जब वह भिवानी आएं तो यहां पानी के भेदभाव को खत्म करें। किरण चौधरी ने आरोप लगाया कि नौकरियां देने में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है। नायब तहसीलदार की नौकरियां लाखों रुपये लेकर दी हैं। 
इस दौरान किरण चौधरी ने अशोक तंवर के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव लड़ने वाले नेता विधानसभा चुनाव न लड़ें। किरण चौधरी ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक प्रकट किया और उनके दुनिया से जाने को दुखद बताया। किरण चौधरी ने कहा कि जेटली के साथ उन्होंने वकालत की है और वह सुरेंद्र सिंह के दोस्त थे। उन्होंने कहा कि उनके घर हमारा आना-जाना था।

More videos

See All