पर्यटन नगरी कसौली के शांत वातावरण के कायल थे अरुण जेटली, जानिए कुछ यादें

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर कसौली के लोगों में भी मायूसी छा गई है। भाजपा नेता अरुण जेटली को पर्यटन नगरी कसौली पसंद था और समय मिलते ही यहां फुरसत के लम्हें बिताने आते रहते थे। कसौली की हसीन वादियों व शांत वातावरण के वे कायल थे। वह जब भी यहां आते थे तो लोअर माल रोड पर स्थित अपने करीबी मित्र के बंगले में रुकते थे। वह मार्च-अप्रैल में कसौली की वादियों में घूमने आते थे।
छह अप्रैल 2012 में राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली अपने निजी दौरे पर कसौली पहुंचे थे। इसके अलावा 2013 व उससे पहले भी कई बार कसौली आते रहे। अपने निजी दौरे के बावजूद उनके कसौली पहुंचने पर स्थानीय भाजपा के नेता उनसे मिलने के लिए पहुंचते थे और वह भी उनसे प्यार के साथ मिलते थे। विपक्ष के नेता होने के नाते तत्कालीन प्रदेश सरकार ने उनको स्टेट गेस्ट बनाया था। उन्होंने मित्रों के साथ प्रदेश सरकार के होटल रोजकोमन में डिन्नर किया था।

More videos

See All