झारखंड में सिंबल फ्रीज होने के बाद JDU के कड़वे बोल, नीतीश के नाम पर लड़ेंगे चुनाव-मिट जाएगा झामुमो का अस्तित्‍व

पार्टी का सिंबल झारखंड में फ्रिज होने पर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के झारखंड प्रभारी रामसेवक सिंह ने झामुमो पर पलटवार किया है। रविवार को उन्‍होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि झारखंड में जदयू के चुनाव चिह्न फ्रीज किये जाने से पार्टी पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। हम पार्टी के नेता और नीति को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जदयू के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने नीतीश कुमार सितंबर पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे। इधर, प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि तीर धनुष आदिवासियों की सांस्कृतिक पहचान है, जिसे शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन भंजाने का काम कर रहे हैं। जदयू झामुमो का चुनाव चिह्न फ्रीज करने का आवेदन निर्वाचन आयोग को देगा, हाई कोर्ट भी जाएगा। इससे झामुमो का अस्तित्व मिट जाएगा।

More videos

See All