दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP महिला विंग में बड़ा फेरबदल, निर्मला कुमारी बनीं अध्यक्ष

दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत महिला संगठन की प्रदेश इकाई में बड़ा फेरबदल किया है। कैबिनेट मंत्री गोपाल राय की मौजूदगी में महिला संगठन की अध्यक्ष, सचिव एवं उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई। अध्यक्ष पद पर निर्मला कुमारी व सचिव पद पर जसवीर कौर की नियुक्त की गई है। इसके अलावा सात संगठन में सात उपाध्यक्ष भी बनाई गई हैं। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से उपाध्यक्ष पद पर नेहा त्यागी, नई दिल्ली से संजू जैन, पूर्वी दिल्ली से विनीता लूथरा, चांदनी चौक ने सीमा आर्य, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से यश भाटिया, दक्षिणी दिल्ली से मोनिका मिगलानी व पश्चिमी दिल्ली से प्रिया त्यागी का नाम शामिल है।
निर्मला कुमारी ने फेसबुक पर जताई खुशी 
महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनने के बाद निर्मला कुमारी ने फेसबुक पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वह जिम्मेदारी के साथ पार्टी के लिए काम करेंगी। फेसबुक पर निर्मला ने लिखा, इस बड़ी जिम्मेदारी को स्वीकारते हुए आम आदमी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता से एवं महिला संगठन के समस्त साथियों से विश्वास के साथ कहना चाहती हूं कि मेहनत, लगन और परिश्रम का फल अवश्य मिलता है । मैं एक मिसाल के तौर पर अपने आपको देखती हूं और भरोसा दिलाती हूं ईमानदारी के साथ धैर्य और निष्ठा से किया गया कार्य आपको बुलंदियों पर लेकर जायेगा । कभी हारना मत, बस चलते जाना'।

More videos

See All