अंतिम सफर पर अरुण जेटली,निगमबोध घाट ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर

अरुण जेटली का पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय से अब निगमबोध घाट ले जाया जा रहा है. निगमबोध घाट पर 2.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाना है. अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट पर तैयारी पूरी कर ली गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी. केंद्रीय मंत्रियों हर्षवर्धन और पीयूष गोयल और झारखंड के सीएम रघुबर दास ने अरुण जेटली को भाजपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को पार्टी मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी.

More videos

See All