बसपा, हजपा के कई सदस्य भाजपा में शामिल

गोबिंदगढ़ व बलाना गांव में बसपा व हरियाणा जन चेतना पार्टी (हजपा) का दामन छोड़कर उसके कई पदाधिकारियों ने विधायक असीम गोयल की अध्यक्षता में भाजपा ज्वाइन कर ली। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। विधायक असीम गोयल ने बताया कि भाजपा देश की सबसे मजबूत पार्टी है, जिसके सबसे ज्यादा कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता को बराबर का मान सम्मान दिया जाता है। पिछले 5 वर्षों में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व लोगों के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्यों को करवाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गांव गोबिंदगढ़ में हरियाणा जन चेतना पार्टी से पदाधिकारी जगविन्द्र सिंह, कर्णवीर सिंह, नंबदार सुखविन्द्र सिंह ने तथा गांव बलाना में पूर्व ब्लाक समिति के वाईस चेयरमैन सुरजीत कौर और लाभ सिंह ने बसपा पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर मनदीप राणा, रणदीप सिंह रिंकू, दिनेश लदाणा, रघुबीर नडियाली, निर्मल नडियाली, सोमनाथ जनसूई, संजीव गोयल, संजीव टोनी, हितेष जैन, प्रीतम गिल, अर्पित अग्रवाल, कपिल, हरित संधु व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More videos

See All