रायगढ़ में भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल, पार्टी में खलबली

खरसिया क्षेत्र के भाजपा नेता और नगर पालिक अध्यक्ष कमल गर्ग की पोर्न वीडियो वायरल होने से प्रदेश में खलबली मच गई है। आम जनता से लेकर विपक्षी नेताओं तक अब पार्टी के चाल चरित्र पर तंज कस रहे हैं। नेता खरसिया भाजपा में अच्छी पैठ रखने के साथ पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी भी माने जाते हैं।
सूत्रों के अनुसार वीडियो दो साल पुराना है। इसे लेकर पहले भी बवाल मच चुका है, लेकिन निकाय चुनाव के कुछ समय पहले ही ऐसी वीडियो वायरल होने से प्रदेश की राजनीति में खलबली मच गई है।
बताया जा रहा है कि वीडियो में जो युवती दिखाई दे रही है वह भी खरसिया क्षेत्र की है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है। इधर वायरल वीडियो गर्ग ने एडिट किया हुआ बताते हुए खुद को निर्दोष बता रहे हैं। वहीं भाजपा के बड़े नेता मामले में कुछ बोलने से कतराते दिख रहे हैं।

More videos

See All