jagran

अरुण जेटली के निधन से भाजपा में शोक, आज व कल सभी कार्यक्रम किए गए रद

पूर्व वित्त मंत्री व वरिषठ नेता अरुण जेटली के निधन पर भाजपा में शोक है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी, मुकुल राय सहित अन्य सभी नेताओं ने जेटली के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है। अरुण जेटली के निधन पर प्रदेश भाजपा ने आज और कल दो दिन अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।
शनिवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली का निधन हो गया है। उनकी मृत्यु पर पूरा देश शोक में है। न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी बल्कि देश के अलग-अलग राजनीतिक दल के नेता उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

More videos

See All