dainik jagran

उत्‍तराखंड के पिछले विस चुनाव में जेटली ने जारी किया था घोषणापत्र

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली उत्तराखंड में भी एक जाना पहचाना चेहरा थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जेटली ने ही देहरादून में पार्टी के चुनाव घोषणपत्र, जिसे विजन डॉक्यूमेंट नाम दिया गया  था, जारी किया था। भाजपा खास तौर पर चुनाव के वक्त जेटली के जरिये सूबे के  बौद्धिक वर्ग से संवाद कायम करने की रणनीति अमल में लाती थी।
वहीं, उनके निधन से उत्‍तराखंड में शोक की लहर है। सीएम समेत भाजपाइयों ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।  सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। जेटलीजी और अटलजी मोदीजी की कैबिनेट के मजबूत स्तंभ थे। आर्थिक, कॉर्पोरेट और कानून के मामलों पर उनकी विशेषज्ञता की कमी देश को खलेगी। कहा भारत के वित्त मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने व देश में वन टैक्स सिस्टम लागू करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। उनका असामयिक निधन अपूर्णीय क्षति है। वहीं, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा हम सबके मार्ग दर्शक, संरक्षक और वरिष्ठ नेता अरूण जेटली के निधन के समाचार से गहरी वेदना हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान कर अपने चरणों में वास दें। हम सबकी ओर से उन्‍हें विनम्र श्रद्धांजलि।    
 

More videos

See All