Arun Jaitley Passes away: भाजपा के बड़े-बड़े नेता भी मानते थे इस तेजतर्रार नेता की प्रतिभा का लोहा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली जी के निधन का समाचार प्राप्त होते ही हमीरपुर भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली भाजपा के कद्दावर एवं तेजतर्रार नेता के रूप में जाने जाते थे। भाजपा की सरकारों में जब मंत्री रहे तो कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी उन्हें मिली जिसे उन्हें बखूबी निभाया था। भाजपा के बड़े-बड़े नेता भी उनकी प्रतिभा के लोहा मानते थे। विशेषकर हिमाचल प्रदेश के प्रति पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के मन में बहुत स्नेह भरा था।
भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर जिला महामंत्री राकेश ठाकुर प्यारेलाल शर्मा देशराज शर्मा अंकुश दत्त शर्मा तेज प्रकाश चोपड़ा सुरेश सोनी आदर्श गांव दलबीर ठाकुर राजकुमार वर्मा सरला शर्मा माया देवी आशा धीमान पवना धीमान बलदेव दीवान हरीश शर्मा अभय वीर सिंह लवली जग सिंह ठाकुर आदि सहित अन्य कई पार्टी पदाधिकारियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

More videos

See All