jagran

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अरुण जेटली के निधन पर जताया शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री का कार्यभार संभालने वाले अरुण जेटली का निधन हो गया है। उन्होंने आज दोपहर दिल्ली एम्स में 12 बजकर सात मिनट पर आखिरी सांस ली। जेटली एम्स में पिछले कई दिनों से भर्ती थे। बता दें कि नौ अगस्त को सांस लेने में आ ही दिक्कत के बाद 66 साल के जेटली एम्स में भर्ती कराया गया था। खराब स्वास्थ्य के कारण ही जेटली ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया है .
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बहादुरी के साथ एक लड़ाई के बाद अरुण जेटली जी के निधन पर बहुत दुख हुआ। जेटली जी एक बेहतरीन सांसद और एक शानदार वकील थे। उन्होंने सभी पक्षों की सराहना की। भारतीय राजनीति में उनके योगदान को याद किया जाएगा। उनकी पत्नी, बच्चों, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।

More videos

See All