Arun Jaitley Passes Away: भूपेश, रमन सिंह समेत सभी ने दी श्रद्धांजलि

 पूर्व केंद्रीय मंत्री अस्र्ण जेटली के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत राज्य के ज्यादातर नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने जेटली के असामयिक निधन पर कहा कि यह भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णनीय क्षति है। जेटली कुशल वकील के साथ अपने सुदीर्घ राजनीतिक जीवन में अनेक पदों पर सफलतापूर्वक कार्य करते हुए देश की सेवा में समर्पित रहे । सभी दलों के लोगों के साथ उनके आत्मीय रिश्ते थे।
डॉ. रमन ने कहा कि उनके निधन के समाचार से हृदय को गहरा दुख पहुंचा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक-संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने भी जेटली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

More videos

See All