सोनिया गांधी से मिला वरिष्ठ कांग्रेसियों का जत्था, अध्यक्ष पद पर फैसला एक-दो दिनों में
झारखंड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही ऊहापोह एक-दो दिनों में समाप्त हो सकती है। शुक्रवार को आरपीएन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से शिष्टाचार भेंट करने वाले नेताओं ने ये संकेत दिए हैं। नेताओं ने इस दौरान झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से भी सोनिया गांधी को अवगत कराया।
झारखंड के नेताओं ने आसन्न विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का दावा सोनिया गांधी के समक्ष किया। सोनिया गांधी से मुलाकात करने वालों में धीरज प्रसाद साहु, उमंग सिंघार, मैनुअल हक, आलमगीर आलम, सुखदेव भगत, सुबोधकांत सहाय, रामेश्वर उरांव, प्रदीप बलमुचू, केएन त्रिपाठी, गीताश्री उरांव, फुरकान अंसारी, ददई दुबे, सरफराज अहमद, गीता कोड़ा आदि शामिल हैं।