dainik jagran

मनकोटिया बोले, कांग्रेस में और भी कई चिदंबरम; सब मनमोहन सिंह की तरह होते तो आज सरकार होती

कांग्रेस में केवल पी चिदंबरम जैसा एक ही भ्रष्टाचारी नेता नहीं है, बल्कि अभी भी कई चिदंबरम भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। जिनका शीघ्र पर्दाफाश होगा। यह बात राजोल में पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय ङ्क्षसह मनकोटिया ने कही। उन्होंने कहा इसमें कोई दो राय नहीं है कि डॉ. मनमोहन ङ्क्षसह एक बड़े ईमानदार प्रधानमंत्री रहे, जिन पर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं था। लेकिन दुख की बात है उनके सहयोगी मंत्री और नेता भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए थे, जिनके कारण कांग्रेस की यह दुर्दशा हो रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस में हर नेता डॉ. मनमोहन ङ्क्षसह की तरह ईमानदार होता तो आज देश में मोदी की नहीं कांग्रेस की सरकार होती। मेजर विजय सिंह मनकोटिया कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हैं। इसके बाद उन्‍होंने पार्टी छोड़कर आजाद चुनाव लड़ा था।

More videos

See All