amar ujala

भाजपा की सदस्यता 10 लाख पार, पार्टी संगठन अब चुनाव को तैयार

भाजपा की सदस्यता 10 लाख पार पहुंच गई है। पार्टी ने 11 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पिछली बार पार्टी ने 15 लाख सदस्य बनाए थे। पार्टी का दावा है कि 10 लाख सदस्य एकदम नए हैं और पिछले साल के सदस्यों को जोड़कर प्रदेश में उसके कुल सदस्यों की संख्या 25 लाख हो गई है। प्रदेश सदस्यता प्रमुख खजान दास के मुताबिक, इन सभी सदस्यों के नाम, पते और मोबाइल नंबर को कंप्यूटर में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर 6.58 लाख और मोर्चों के स्तर पर 3.47 लाख सदस्य बनाए गए। अब पार्टी संगठन चुनाव की तैयारी में जुट गई है। संगठन चुनाव का कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है और चुनाव अधिकारियों की घोषणा भी कर दी गई है। रविवार को सांगठनिक चुनाव कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी होने हैं। इसके लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक कार्यशाला रखी गई है। इस कार्यशाला को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधा मोहन सिंह संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन के मुताबिक, कार्यशाला में सांगठनिक चुनाव के सभी जिला व सह चुनाव अधिकारी, जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

More videos

See All