ShriKrishna Janmashtmi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में झूला झुलाकर ने उतारी कान्हा की आरती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कल देर रात अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में थे। उनकी मौजूदगी में गोरखनाथ मंदिर का माहौल हर्षोल्लास के चरम पर था। कृष्ण का बाल रूप धारण किए छोटे-छोटे बच्चों पर हर किसी की निगाहें टिक जा रही थीं। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने झूला झुलाकर कान्हा की आरती उतारी।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार की अर्धरात्रि गोरखनाथ मंदिर में सोहर और भजनों की सुरमयी प्रस्तुति माहौल में आस्था और भक्ति का रंग घोल रही थी। इन आस्था भरे मोहक माहौल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात मंदिर पहुंचे और उन्होंने रात 12 बजे गर्भ गृह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। कृष्ण जन्म के बाद मुख्यमंत्री ने कान्हा को गर्भगृह से बाहर लाकर उन्हें झूले पर झुलाया। पूजन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी और मंगलकामना की। जन्मोत्सव कार्यक्रम इस बार मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित था।
गर्भ गृह में कान्हा की पूजा प्रधान पुरोहित रामानुज त्रिपाठी ने संपन्न कराई। पूजन प्रक्रिया करीब आधे घंटे चली। उधर, माहौल को सांस्कृतिक रंग देने की जिम्मेदारी लोक गायक राकेश श्रीवास्तव और उनकी टीम ने संभाल रखी थी। 'नंद घर आनंद भयोÓ भजन से राकेश श्रीवास्तव ने भजनों की प्रस्तुति की शुरुआत की। उसके बाद विभा सिंह, नुपूर सरकारी, अवंतिका दुबे, अनीता सिंह, स्वीटी सिंह, अर्पिता सिंह ने इस सिलसिला को बखूबी आगे बढ़ाया। संदीप पांडेय ने अपने साथियों के साथ नृत्य नाटिका की प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
वाराणसी की कलाकार उपासना की शिव स्त्रोत और कृष्ण लीला पर आधारित नृत्य नाटिका को खूब सराहना मिली। रीना सिंह व उनकी टीम और सनाया गुप्ता की भाव नृत्य और मनीष पांडेय का भोजपुरी भजन भी लोगों को खूब भाया। संचालन शिवेंद्र पांडेय ने किया। इस दौरान मेयर सीताराम जायसवाल, प्रधान पुजारी कमलनाथ, द्वारिका तिवारी, अरुणोश शाही, मोती लाल सिंह, दिव्य सिंह, विनय गौतम, दुर्गेश बजाज, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

More videos

See All