dainik jagran

बीके अग्रवाल केंद्र में होंगे सचिव लोकपाल, अब यह अधिकारी देखेंगे मुख्‍य सचिव का कार्यभार!

 हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव बीके अग्रवाल केंद्र में सचिव लोकपाल होंगे। केंद्र सरकार ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 1985 बैच के आइएएस अधिकारी बीके अग्रवाल लंबे समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं। जयराम सरकार बनने के बाद वह हिमाचल लौटे थे। वरिष्ठता के आधार पर सरकार ने इन्हें मुख्य सचिव के पद पर तैनाती दी थी। मुख्य सचिव के तौर पर उनका कार्यकाल 2021 तक पूरा होना था।
1985 बैच के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी श्रीकांत बाल्दी हिमाचल के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं। वर्तमान में वह मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। बाल्दी पिछली बार भी मुख्य सचिव की दौड़ में थे, लेकिन जयराम सरकार ने वरिष्ठता को तरजीह देते हुए अग्रवाल को मुख्य सचिव बनाया था। बाल्दी वरिष्ठ होने के साथ मुख्यमंत्री के नजदीकी माने जाते हैं। बीके अग्रवाल के दिल्ली जाते ही उनकी नियुक्ति बतौर मुख्य सचिव किए जाने की संभावना है।

More videos

See All