जेल में दर्द से कराह उठते बाहुबली विधायक संजीव सिंह, मेडिकल बोर्ड पता करेगा बीमारी

बहुचर्चित सूरजदेव सिंह के पुत्र झरिया के विधायक संजीव सिंह धनबाद जेल में सो नहीं पा रहे हैं। इन दिनों वह दर्द से रात भर कराहते रहते हैं। 9 अगस्त को धनबाद कोर्ट में पेशी के दाैरान भी विधायक दर्द से कराह उठे। इसे न्यायाधीश ने नोटिस में लिया। जेल प्रबंधन से विधायक की स्वास्थ्य रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट के अनुसार विधायक को गंभीर बीमारी है। जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित की गई है।
11 अप्रैल 2017 से धनबाद जेल में बंद हैं भाजपा विधायकः झरिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा विधायक संजीव सिंह 11 अप्रैल 2017 से धनबाद जेल में बंद हैं। विधायक के चचेरे भाई धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों को 21 मार्च 2017 को गोलियों से भून दिया गया था। चारों की हत्या का षड़यंत्र रचने का आरोप संजीव सिंह पर है। इसी मामले में वह धनबाद जेल में विचाराधीन बंदी का जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
ट्रायल के दाैरान उठा दर्दः जेल में बंद विधायक कई तरह की बीमारी से ग्रसित हैं। नींद न लगने और भूलने की बीमारी के साथ-साथ वह हमेशा तनाव में रहते हैं। सीने और पेट में भी दर्द उठता रहता है। रात के समय जब पेट या सीने का दर्द उठता है तो वह सो नहीं पाते हैं। इसकी जानकारी जेल प्रबंधन को दी गई है। 9 अगस्त को ट्रायल कोर्ट में भी विधायक के सीने में दर्द उठा। वह दर्द के मारे ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे। उनके समर्थकों ने उन्हें जेलोसिल टेबलेट खिलाई। इसके बाद भी राहत नहीं मिली। विधायक के दर्द को जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे ने नोटिस में लिया। जेल प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की।
 
विधायक के स्वास्थ्य की जांच करेगा मेडिकल बोर्ड : विधायक ने जेल डॉक्टर को स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी थी। डॉक्टर ने यह जानकारी जेल अधीक्षक को दी। जेल अधीक्षक द्वारा पत्राचार किए जाने के बाद विधायक के स्वास्थ्य की जांच के लिए पीएमसीएच में बोर्ड गठित की गई। इसकी जानकारी जेल अधीक्षक की तरफ से बुधवार को सुनवाई के दाैरान कोर्ट को दी गई। साथ ही विधायक को पीएमसीएच में मेडिकल बोर्ड के समक्ष भेजने की अनुमति मांगी गई। कोर्ट ने अनुमति प्रदान कर दी है।

More videos

See All