गुलाम नबी आजाद को जम्मू हवाई अड्डे पर रोका गया, वापस दिल्ली भेजा
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद मंगलवार को दोपहर में जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां से सुरक्षाबलों ने उन्हें वापस दिल्ली भेज दिया गया। इससे पहले भी आजाद ने एक बार घाटी में जाकर नेताओं से मिलने का प्रयास किया था, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें दिल्ली लौटने पर मजबूर कर दिया था।
बता दें कि, पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए को निष्प्रभावी कर दिया था। इसके बाद से ही घाटी के हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
बता दें कि, पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए को निष्प्रभावी कर दिया था। इसके बाद से ही घाटी के हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।